चार साल पहले हजारा क्षेत्र के राहुलनगर में घरेलू सामान तोड़फोड़ कर घर में आग लगाकर नक्सलवाद जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट जयप्रकाश पांडेय ने माले नेता अफरोज आलम सहित आठ को दोषी पाकर जेल भेज दिया है।
थाना हजारा पर दो जुलाई 2011 को प्रेमचंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके अनुसार उसके झाला में अफरोज आलम के नेतृत्व में बृजमोहन का भी घर उजाड़ने वाले लोगों ने सामान की तोड़फोड़ की। डनलप के दो पहिया निकाल लिए। साइकिल भी ले गए। बाद में घरेलू सामान में आग लगा दी। जाते समय नक्सलवाद जिंदाबाद के नारे लगाए। कार्रवाई करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में अफरोज आलम, प्रहलाद, मंजूर अली, परितोष, रविन महाजन, रामकुमार, पिंटू और रामभरोसे के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के बाद स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट जय प्रकाश पांडेय ने सभी आरोपियों को दोषी पाया है। आरोपियों को तीन अक्तूबर को सजा सुनाई जाएगी।