फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवारों से हजारों की संपत्ति लूटी

Tue, 07 Jul 2015 11:49 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सशस्त्र बदमाशों ने सोमवार को रात लगभग 9.30 बजे गांव बिचपुरी नहर पुलिया के पास बाइक सवार दो लोगों से हजारों की संपत्ति लूट ली और विरोध करने पर उनकी तमंचे की बटों से पिटाई भी की। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज की ली है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरगंज निवासी रीतराम गंगवार ने बताया कि वह सोमवार को रात लगभग 9.30 बजे बाइक द्वारा कस्बा टिकरी की बाजार करने के बाद अपने गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके गांव का ओमकार भी सवार था। रास्ते में बिचपुरी नहर पुलिया के पास खड़े तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और उन पर तमंचे तान दिए। बदमाशों ने रीतराम से 10,680 रूपये और उनकी बाइक लूट ली।

बदमाशों ने दोनों के मोबाइल फोन भी लूट लिए। विरोध करने पर तमंचों की बटों से उसकी पिटाई लगाई। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जानमाल की धमकी देते हुए बदमाश खेतों में होते हुए भाग गए। रीतराम उसी समय कोतवाली आकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि रीतराम की तहरीर पर तीनों अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें