फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग स्थानों पर दो विवाहिताओं से दुराचार

Sat, 16 Sep 2017 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बरखेड़ा।
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप
विज्ञापन
एसपी और सीओ के आदेश पर दर्ज हुए मुकदमे
विज्ञापन

दुराचार के मामलों में भी थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने से बच रही है। दो अलग अलग स्थानों पर विवाहिताओं के साथ हुई दुराचार की घटनाओं के मामले में एसपी व सीओ के आदेश पर शनिवार को मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 

केस-1
थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने एसपी को दिए पत्र में कहा है कि आठ सितंबर को दोपहर को उसकी पत्नी खेत में शौच को गई थी। आरोप है कि खेत में पहले से मौजूद गांव के ही द्वारिका प्रसाद ने चाकू से धमकाकर उसे दबोच लिया। और गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया। उसने उसी दिन करोड़ चौकी पहुंचकर और कार्रवाई न होने पर दो दिन बाद थाने पहुंचकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर शुक्रवार को पीलीभीत पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल कराने भेजा है। 
विज्ञापन


केस-2
दुराचार की दूसरी घटना भी इसी थाना क्षेत्र में हुई। इसमें भी सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सीओ बीसलपुर प्रवीण मलिक को दिए प्रार्थनापत्र कहा है कि शुक्रवार शाम लगभग चार बजे वह गोबर डालने गांव के बाहर गई थी। आरोप है इस दौरान पीछे से पहुंचे गांव के ही कमलेश ने उसे पकड़ लिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया। विवाहिता के शोर मचाने पर पास के खेत में चारा काट रहे उसके पति पहुंच गए जिन्हें देखकर आरोपी भागने लगे। महिला ने बताया कि दोनों के बीच मारपीट भी हुई जिसमें दरांती लगने से आरोपी घायल भी हो गया। मौका पाकर आरोपी भाग गया। सीओ ने मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। शनिवार को कार्यवाहक थाना प्रभारी वीके पटेल ने गांव पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच की। दोपहर बाद विवाहिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन


दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ितों का मेडिकल कराने पीलीभीत जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी घटना में आरोपी विकलांग है जिससे घटना संदिग्ध लग रही है।
वीके पटेल, कार्यवाहक थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें