फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी ठेकेदार के घर से लाखों का माल उड़ाया

Fri, 02 Sep 2016 11:50 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा निवासी लकड़ी ठेकेदार सईद खां के घर से चोरों ने गुरुवार रात 10.57 लाख का माल उड़ा दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ने डाग स्क्वाड के साथ मौका मुआयना कर लिया है। 
विज्ञापन

दियोरिया निवासी लकड़ी ठेकेदार सईद खां ने बताया कि गुरुवार रात परिवारवाले छत पर सो रहे थे। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे और संदूक का ताला तोड़कर दो लाख की नगदी, जेवर और कपड़ा पार कर दिया। इसमें तीन हार, एक झूमर, एक टीका, एक रानी हार, पैर का एक तोड़ा, 12 जोड़ी पायलें, छह जोड़ी कुंडल, चार मंगलसूत्र, आठ अंगूठी और दो झुमकी शामिल हैं। चोर एक बोरी तांबा और दो बोरी पीतल के बर्तन भी ले गए। चोरों ने जेवर ढूंढने के प्रयास में कमरे में काफी सामान बिखेर दिया। चोरों ने घटना स्थल से चार सौ मीटर दूर स्थित बाग में खाली संदूक और अटैची फेंक दी। घर के लोग शुक्रवार सुबह जब सोकर उठे तब उन्हें चोरी की जानकारी हुई। चोरी में काफी संपत्ति चली जाने के कारण घर वाले काफी परेशान हैं। जानकारी होने पर घटना स्थल पर काफी भीड़ लग गई थी। गृह स्वामी ने कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है। तहरीर के अनुसार चुराए गए माल की कीमत 10.57 लाख रुपये है। कोतवाल एसएस यादव ने बताया कि गृह स्वामी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ बीपी सिंह ने जिला मुख्यालय से आए डाग स्क्वाड के साथ घटना स्थल कर निरीक्षण कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें