फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के उपचार से ग्रामीण की मौत, रिपोर्ट

Wed, 12 Aug 2015 11:54 PM IST
दियोरिया/पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर रतनपुर में झोलाछाप के उपचार से मंगलवार को एक ग्रामीण की मौत हो गई। मामले की नामजद रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर रतनपुर निवासी लीलावती ने बताया कि उनके पति 50 वर्षीय गोधन लाल का स्वास्थ्य मंगलवार को खराब हो गया था। मधवापुर से आए एक झोलाछाप ने गोधन लाल को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई और कुछ अन्य उपचार किया। कुछ ही देर बाद गोधन लाल की मौत हो गई। गोधन लाल को मृत देखकर झोलाछाप भाग गया और हड़बड़ी में अपना दवाइयों भरा बैग मौके पर छोड़ गया।
मंगलवार को लीलावती का पुत्र अशोक कुमार घर पर मौजूद नहीं था। वह मेहमानी में गया हुआ था। अशोक बुधवार को सुबह घर लौटा। तब लीलावती ने बेटे को पूरी घटना की जानकारी दी। अशोक ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी। प्रभारी कोतवाल शेरसिंह तोमर ने बताया कि बेटे की तहरीर पर झोलाछाप के गलत उपचार से गोधन लाल की मौत होने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें गांव मधवापुर निवासी झोलाछाप बंटू को नामजद किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर मिले झोलाछाप के बैग को सील कर दिया है। इस घटना से मृतक के घरवालों का रोते रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें