फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता ने की आत्महत्या

Fri, 22 May 2015 11:21 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
साड़ी खरीद कर न देने से नाराज मोहल्ला देशनगर निवासी मोहन स्वरूप की पत्नी 30 वर्षीय मिथिलेस ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। बचाने के दौरान उसका पति और जेठ पप्पू उर्फ नंदकिशोर, जेठानी प्रेमा देवी और भतीजी किरन भी झुलस गई। पांचों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की मौत हो गई। डॉक्टर ने जेठ की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया।  
विज्ञापन

मोहल्ला देशनगर निवासी मोहन स्वरूप ने बताया कि उसकी पत्नी दो दिनों से नई साड़ी खरीद कर देने की बात कह रही थी। आर्थिक तंगी के कारण वह बृहस्पतिवार को साड़ी खरीदकर नहीं ला सका। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बृहस्पतिवार को देर शाम कहासुनी हो गई। इससे नाराज पत्नी मिथलेस ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। चीखपुकार पर घर में कोहराम मच गया। विवाहिता को बचाने में पति, जेठ नंदकिशोर, जेठानी प्रेमा देवी और भतीजी किरन भी झुलस गई। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। झुलसे पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आधी रात के बाद महिला की मौत हो गई। डॉक्टर ने जेठ की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया। मृतका के दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें