दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। कोतवाली पुलिस ने सीओ के आदेश पर महिला की ओर से उसके पति सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव जमुनिया जगतपुर निवासी सतनाम सिंह की पुत्री पिंदरजीत कौर की शादी वर्ष 2013 में पकड़िया मझोला निवासी सुखविंदर सिंह से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर 24 जनवरी को पिटाई कर घर से निकाल दिया। अगले दिन पति और अन्य रिश्तेदार मायके पहुंचे। वहां भी उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। विरोध करने पर उसके भाई और पिता को भी पीटा गया। पुलिस ने सीओ के आदेश पर पिंदर कौर की ओर से उसके पति और सास-ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।