फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहल के सुरिंद्र ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Fri, 29 Jan 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
सेहल गांव निवासी 48 वर्षीय सुरिंद्र चौधरी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। शुक्रवार सुबह 11 बजे हुई इस घटना का पता चलने के बाद सुरिंद्र को उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन भी शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार सुरिंद्र की पिछले कुछ माह से दिमागी हालत ठीक न होने के कारण वह अक्सर परेशान रहता था। शुक्रवार को सुरिंद्र कुमार और उसकी पत्नी घर पर मौजूद थे।

करीब 11 बजे सुरिंद्र ने घर की ऊपरली मंजिल में फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। कुछ समय बाद पत्नी को घटना का पता चला और सुरिंद्र को तुरंत उपमंडलीय चिकित्सालय लाया गया। उधर, डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें