फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में दिनदहाड़े  गुंडई, लहराईं तलवारें

Sat, 14 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
पीड़‌ित - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
तरबूज की बोली लगा रहे फल व्यापारी पर असलहाधारियों ने हमला बोल दिया। दिनदहाड़े पुलिस चौकी से चंद कदम दूर मंडी समिति में असलहा लहराए गए। व्यापारी को तलवार मारकर घायल कर दिया और हजारों रुपये की नगदी और मोबाइल लूट ले गए। बाद में अन्य व्यापारियों के एकजुट होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। तहरीर मिलने पर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के चका गांव निवासी शमशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंडी समिति में मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी रईस अहमद की आढ़त पर काम करता है। शुक्रवार रात कबूलपुर का रहने वाला किसान मिथिलेश तरबूज लेकर आया था। आरोप है कि नौगवां पकड़िया निवासी एक दबंग युवक तरबूज को अपने घर पर उतरवाने लगा। इसका पता लगने पर वह मौके पर गया। जहां दोनों के बीच कहासुनी हुई। पीड़ित शमशाद किसान के लाए तरबूज लेकर आढ़त पर आ गया। शनिवार सुबह आढ़त पर वह तरबूज की बोली लगा रहा था। करीब सवा नौ बजे आरोपी अपने दस-बारह साथियों के साथ मंडी में आ गया। बरेली से कुछ गुंडे भी बुलवा लिए। सभी तलवार, लाठी डंडे और तमंचे लहराते हुए आढ़त पर आ गए और शमशाद को पीटना शुरू कर दिया। तलवार लगने से पीड़ित के दोनों हाथ चोटिल हो गए। आरोप है उधारी के आए 90 हजार रुपये, बारह हजार का मोबाइल फोन भी लूट लिया। कोई बीच बचाव कराने की हिम्मत न जुटा सके, इसके लिए असलहों का खुलकर प्रदर्शन किया गया। अपनी जान बचाने के लिए फल व्यापारी ने चीख पुकार कर भागना शुरू किया, जिसके बाद अन्य व्यापारी भी आगे आए और दबंगों से भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गाली गलौज होती रही। बाद में भीड़ बढ़ती देख आरोपी धमकी देकर भाग गए। लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर घायल व्यापारी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। एसएसआई सुनगढ़ी मनोज कुमार त्योगी ने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। 

बेखबर चौकी पुलिस अफसर बनें रहे अंजान 
एक ओर मंडी परिसर में घटना को लेकर भगदड़ मची रही। असलहाधारियों के आतंक से व्यापारी ही नहीं मंडी आए किसान भी भयभीत से दिखाई दिए। खुद सुनगढ़ी थाने से घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया। बावजूद इसके चंद कदम दूर आसाम चौकी पुलिस को घंटों तक मामले की जानकारी नहीं हो सकी। करीब चार घंटे बाद जब आसाम चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह भदौरिया से जानकारी की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की सूचना मिली थी, पर मैं जा नहीं सका। झगड़ा किसका हुआ पता नहीं। घायल होने को लेकर भी कोई जानकारी नहंी है। बस इतना पता चला है कि थाने से कार्रवाई हो रही है। उधर, सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट को घटना की सूचना भी पुलिस ने नहीं दी। उन्होंने भी मामला संज्ञान में न होने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें