फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़, बचाओ को आए पति को पीटा

Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के ही दो युवकों ने देर रात मजूदर के घर में घुसकर उसकी पत्नी को बुरी नियत से पकड़ लिया। इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। चीख पुकार सुनकर जागे पति ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने युवक की पिटाई लगा दी। पीड़ित दंपति ने नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। शुक्रवार रात करीब दस बजे आरोप है कि गांव के दो युवक नशे की हालत में घर में घुस आए। इसके बाद महिला को पकड़कर छेड़छाड़ शुरु कर दी। अश्लील हरकतें करने का भी आरोप है। चीख पुकार सुनकर आए पति ने बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने मारपीट शुरु कर दी। पति को दोनों आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। हंगामा सुनकर आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़िता दंपति ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर  कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें