फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले में वृद्ध घायल

Sat, 15 Oct 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
मगरमच्छ के हमले में वृद्ध घायल - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
जाल लगाकर डबरी में मछली पकड़ रहे 62 वर्षीय वृद्ध शरीफ अहमद मगरमच्छ के हमले में गंभीर रुप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने वृद्ध को बमुश्किल बचाया। घायल को सीएचसी भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के रहने वाले 62 वर्षीय शरीफ अहमद शनिवार सुबह बरहा मझलिया गांव में देवहा नदी किनारे डबरी में जाल लगाकर मछली पकड़ रहे थे। इस बीच अचानक मगरमच्छ ने हमला करते हुए वृद्ध का पैर मुंह में दबा लिया और खींचने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बमुश्किल वृद्ध को बचाया जा सका। इसकी सूचना मिलने पर परिवारीजन भी आ गए। जिसके बाद घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें