फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार पीड़िता ने कोर्ट में दर्ज कराए बयान

Wed, 04 Feb 2015 12:01 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता को सीजेएम कोर्ट में पेश किया और उसके कलमबंद बयान कराए।
विज्ञापन


शहर निवासी एक युवती ने 24 जनवरी को थाना अमरिया के गांव बरा मझलिया निवासी मोहसिन मलिक के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती का आरोप था कि आरोपी मोहसिन ने दो साल पहले उसे प्रेम जाल में फांसकर शारीरिक संबंध बना लिए। इस बीच वह गर्भवती हुई तो शादी करने का वादा करते हुए गर्भपात करा दिया। बाद में शादी करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


सदर कोतवाल अतुल प्रधान ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता को सीजेएम अदालत में पेश किया जहां उसके कलम बंद बयान कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें