फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुआ के युवक की दिल्ली में मौत

Sun, 11 Oct 2015 07:34 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव महुआ निवासी रिक्शा चालक नरेश पाल की शनिवार को दिल्ली में ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। शव आते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव महुआ निवासी बुद्धसेन पाल ने बताया कि उनका भाई 36 वर्षीय नरेश पाल डेढ़ दशक से दिल्ली में रिक्शा चलाने का काम करता था। शनिवार को दिल्ली में मेट्रो रेलवे स्टेशन के पास रिक्शा चलाते समय ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर घर वाले शनिवार को ही दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन

रविवार को सुबह शव घर आया तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी तिलुका देवी, पुत्र अरविंद कुमार, पुत्री देवकी और कुमकुम आदि का रोते रोते बुरा हाल है। सूचना मिलने पर उसके अधिकांश रिश्तेदार आ गए थे। दोपहर बाद गमगीन वातावरण में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें