गांव जनकपुरी में गांव के ही सब्जी विक्रेता 40 वर्षीय खूबचंद को मैजिक ने
रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर
भाग निकला।
गांव जनकपुरी निवासी लौंग श्री ने बताया कि उनके पति खूबचंद
गांव में ही सड़क के किनारे फड़ लगाकर सब्जी की बिक्री करते थे। बुधवार को
वह दुकान पर बैठे थे। तभी मैजिक ने उन्हें कुचल दिया। सूचना पर पहुंची
पुलिस पति को जिला अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने खूबचंद को मृत घोषित कर
दिया।
हादसे के बाद चालक मैजिक मौके पर छोड़कर भाग निकला। उधर हादसे की
सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। रोते-विलखते परिवार वाले मौके
पर पहुंचे, लेकिन जब उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि पुलिस उन्हें जिला
अस्पताल ले गई तो परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंचे।
जहां खूबचंद का शव
देखकर परिवार वालों में चीखपुकार मच गई। पत्नी लौंग श्री का रो-रोकर बुरा
हाल था। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लिया है। मृतका के दो पुत्रियां 17
वर्षीय मंजू, 12 वर्षीय प्रीती व एक पुत्र 10 वर्षीय सूरज है। पुलिस ने शव
को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।