सिविल लाइन चौकी पुलिस ने तीसरे दिन भी उत्तराखंड से लग्जरी कार में रखकर लाई जा रही एक पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर कार चालक थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नईबस्ती निवासी मनीष गुप्ता को को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार सीज कर दी है।
चौकी इंचार्ज राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने आबकारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के साथ टनकपुर हाइवे पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान निकली लग्जरी कार को रोंककर जब तलाशी ली गई तो उसकी डिग्गी में रखी एक पेटी (12 बोतल) उत्तराखंड की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने थाना सुनगढ़ी के मोहल्ला नईबस्ती निवासी चालक मनीष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि कार सीज कर दी गई है। सोमवार को आरोपी का चालान किया जाएगा। शुक्रवार को भी चौकी पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्वालिस से दो पेटी शराब बरामद कर थाना दियोरनियां के गांव सेमरखेड़ा निवासी चालक भगवतसरन को गिरफ्तार कर चालबान भेजा था।