फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर ने विवाहिता के साथ किया दुराचार

Sun, 20 Sep 2015 07:45 PM IST
Brkedha
विज्ञापन
विज्ञापन
पति की गैर मौजूदगी में एक विवाहिता को उसके सगे ससुर ने दबोच लिया और उसकी अस्मत लूट ली। घटना किसी से कहने पर जान से मार देने की धमकी दी। घटना के डेढ़ महीने बाद मजदूरी कर पति जब घर पहुंचा तो उसने पूरी बात बताई। रविवार को पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपी ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि इसकी एक वर्ष पहले शादी हुई है। भूमिहीन होने के कारण डेढ़ महीने पहले पति मजदूरी करने सितारगंज गए थे। शादी से पहले ही उसकी सास का स्वर्गवास हो चुका है। घर में वह और उसके ससुर रहते हैं। 31 जुलाई 2015 की रात 10 बजे ससुर उसके कमरे में घुस आए और चारपाई पर ही उसे दबोच लिया। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसका मुंह दबा दिया और दुराचार किया। दुराचार करने की बात किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। उसके पति जब घर वापस आए तो उसने पूरी घटना बताई। बदनामी के कारण पति ने उसे चुप कर दिया। रक्षाबंधन पर्व मायके पहुंचकर मां को पूरी बात बताई। मायके वालों ने पति से ससुर को समझाने लेने की नसीहत दी। आरोप है कि पति अब अलग मकान बनाकर रहने के लिए मायके से दो लाख रुपये लेकर आने का दबाव बना रहे है। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाहिता की ओर से आरोपी ससुर के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें