फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार वालों को बंधक बनाकर पीटा, लाखों लूटे

Wed, 01 Jul 2015 11:51 PM IST
घुंघचाई/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिकराना में मंगलवार रात डकैतों ने छह घरों में परिवार वालों को बंधक बनाकर पिटाई की और 2.63 लाख रुपये की नगदी सहित लाखों के जेवरात लूट ले गए। डकैत एक अन्य घर में घुसे। वहां शोर-शराबा होने पर डकैत फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह, पत्नी मीना और बच्चों के साथ घर के आंगन में सोए थे। दीवार फांदकर घुसे डकैतों ने तमंचा के बल पर उनको कब्जे में ले लिया और पिटाई शुरू कर दी। उनको और पत्नी को बंधक बनाकर सेफ और बक्सा खोलकर सोने के झाले, मंगलसूत्र, मांग टीका, नथनी, अंगूठी, चांदी का कमरबंद, दो जोड़ी पायल, कमर बिछुआ और 15 हजार रुपये की नगदी लूट ली।

डकैतों ने घर में रखी टीवी, बैड आदि सामान तोड़ दिया।
डकैतों ने पड़ोस में होने की जानकारी देने पर अथवा शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद डकैत उसके पड़ोसी छोटे बख्स के घर में घुसकर उसके पुत्र तसलीम और तसलीम की पत्नी रेशमा को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर पिटाई की। तसलीम ने बताया कि डकैत उसके घर से सोने के दो हार, दो चैन, पांच अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चांदी का कमर बिछुआ, दो जोड़ी पायल और दो लाख रुपये की नगदी लूट ले गए। बदमाशों ने उसे भी शोर-शराबा करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


डकैतों के हौसले इतने बुलंद थे कि दो घरों में लूटपाट के बाद गांव निवासी रामभरोसे के घर की टटिया हटाकर घुस गए। यहां परिवार वालों को बंधक बनाकर पिटाई की और उसके घर से सोने के कुंडल, चांदी कमर बिछुआ, पायल और तीस हजार रुपये की नगदी लूट ले गए। गांव के विजयपाल के दरवाजाविहीन घर में घुसकर डकैतों ने परिवार वालों को बंधक बनाकर कुंडल, चांदी की खगौरिया, 14 हजार रुपये की नगदी लूट ली।

इसके बाद गांव निवासी सेवाराम के घर से दो हजार की नगदी, रामसरन के घर से एक जोड़ी कुंडल, तीन हजार रुपये की नगदी लूट ली। गांव के युनुस के घर डकैतों के घुसने पर हुए शोर-शराबा होने लगा, तब डकैत फायरिंग करते हुए भाग गए। बलरामपुर चौकी इंचार्ज भोला सिंह ने बताया कि लूट की रिपोर्ट सुनील की ओर से दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यूनुस के घर से बदमाशों के फायरिंग करने पर एक खोखा बरामद किया गया है। पीड़ितों ने बताया कि डकैतों की संख्या एक दर्जन थी। इसमें से एक बदमाश ढाटा बांधे था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें