जिला शाहजहांपुर के कस्बा मीरानपुर कटरा निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह शनिवार की रात लगभग 9.30 बजे बाइक से बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लौंगहा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में पीलीभीत रोड के सिमरा मोड़ पर पहले से घात लगाए नकाबपोश पांच बदमाशों ने उसे रोककर बाइक, मिठाई का डिब्बा, सात सौ रुपये की नगदी और एक सेलफोन लूट लिया।
विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी तमंचे की बटों से पिटाई भी लगाई। लूटमार करने के बाद बदमाश बाइक लेकर पीलीभीत की ओर चले गए। बदमाशों के जाने के बाद अमित ने कोतवाली आकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने लूट की इस घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज कर लिया है।