फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के पास तीन घरों में चोरी

Sun, 21 Jun 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनवा थाने से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार रात चोरों ने तीन घर खंगाले। इस दौरान चोर लाखों रुपये के नगदी व जेवर पार कर ले गए। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोनवा गांव निवासी घनश्याम पांडे पुत्र बुद्धसागर एक एजेंसी पर काम करता है।
उसने तीन लाख रुपये बैंक में न जमा हो पाने के कारण शनिवार को घर में रखा था। घनश्याम परिवार सहित छत पर सोया हुआ था। देर रात पीछे की दीवार के सहारे घर में घुसे चोर आलमारी तोड़ कर उसमें रखा तीन लाख रुपये नगद व करीब डेढ़ लाख रुपये का जेवर पार कर ले गए।
इसी रात पड़ोसी किशोरी लाल पुत्र भगोले के घर में घुसे चोर बक्सा तोड़ कर उसमें रखा साठ हजार रुपये नगद, पांच थान जेवर, पुत्री माला देवी व मनीषा के छह थान जेवर कीमत करीब तीन लाख रुपये का माल पार कर ले गए।
विज्ञापन

चोरों द्वारा पड़ोसी लालमन मिश्रा पुत्र राम सुहावन मिश्रा के घर का बक्सा तोड़ कर 1500 रुपये नगदी व करीब 50 हजार रुपये का जेवर पार कर ले गए।
इन तीनों ही परिवार के लोगों को घटना की जानकारी रविवार सुबह हुई। ऐसे में पीड़ितों ने सोनवा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर चोरी गया माल खोज निकालने व घटना का खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन

 इस बारे में थानाध्यक्ष सोनवा राजितराम बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें