दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी एक विवाहिता के
दोनों कान से सोने की झुमकी एक लुटेरा नोंचकर भाग निकला। घटना के दौरान
महिला मानपुर चौराहे पर फल खरीद रही थी।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के
गांव बिहारीपुर हीरा निवासी छोटेलाल की पत्नी राजवती ने बताया कि वह सोमवार
को दोपहर को मानपुर चौराहे पर फल खरीद रही थी। इसी दौरान एक लुटेरा कान से
सोने की दोनों झुमकी खींच लीं और भाग गया। इससे महिला के कान में घाव बन
गया और खून निकलने लगा।
विवाहिता का शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक मौके
पर जमा हुए और माजरा समझ सके, तब तक लुटेरा काफी दूर निकल चुका था।
विवाहिता ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट
दर्ज नहीं की है। महिला ने झुमकी की कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई है। उसने
इस लूट के मामले में एक युवक पर शक जाहिर किया है।