कस्बा मधवापुर निवासी अशोक की दुकान से तीन मोबाइल फोन चुराने के आरोप में
रविवार को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपे गए शाहजहांपुर जिले के थाना निगोही
के गांव जिंदपुरा निवासी मनोज, प्रदीप व अरुण ने लखीमपुर में बाइक चोरी की
घटना को भी अंजाम दे चुके हैं। लखीमपुर से चुराई गई बाइक भी पुलिस बरामद कर
चुकी है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद इसका दावा किया।
पुलिस
ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने 26 फरवरी 2015 को जिला लखीमपुर के
कस्बा मोहम्मदी के मोहल्ला करइया निवासी मोहम्मद उमर की बाइक चुराने की भी
बात स्वीकार की है।
बाइक चोरी की रिपोर्ट मोहम्मदी पुलिस ने अज्ञात
चोरों के विरुद्ध उसी समय दर्ज कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही
पर चुराई गई बाइक बरामद भी कर ली है। कोतवाली पुलिस से सूचना मिलने पर
मोहम्मदी पुलिस ने दियोरिया पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की है।
---