घटना सोमवार करीब 11 बजे की है। पंकज कालोनी निवासी रिटायर्ड लिपिक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि नगर की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से वह तीस हजार रुपये निकाल कर पैदल घर जा रहे थे। बिजलीघर के समीप पीछे से आए बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने झपट्टा मारकर थैला छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों ने उनको पीटा और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद बदमाश उनसे थैला छीनकर भाग गए।
घटना के बाद भाग रहे बदमाशों को समीप खड़े मोहल्ला खानकाह के यासीन, कपिल चक्की वाले ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश बाइक को तेजी से भगा ले गए। घायल ओमप्रकाश को सीएचसी लाया गया। गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।