फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे से चली गोली, किशोरी की मौत

Mon, 12 Jan 2015 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्री पहाड़पुर गांव में रविवार की शाम असावधानी से तमंचे से चली गोली ने रामकिशोर की पुत्री सावित्री (15) की जान ले ली। तमंचा किशोरी के चचेरे भाई को जंगल में मिला था। पुलिस के हस्तक्षेप न करने पर परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सावित्री रविवार शाम अपने दरवाजे के बाहर अलाव ताप रही थी। इस बीच परिवार के दूसरे लोग भी वहीं मौजूद थे। मृतका के पिता की मानें तो जंगल में लकड़ी तोड़ने के दौरान परिवार के कमलेश व सुरेश को तमंचा मिला था। जंगल में मिला तमंचा वे अलाव के पास बैठकर देख रहे थे। तमंचा लोड था, इससे सभी अनजान थे।

 कमलेश व सुरेश तमंचा सभी को दिखा रहे थे तभी फायर हो गया। गोली सावित्री को जा लगी। इससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। परिजन उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे लेकिन रास्ते में ही सांसें थम गईं। परिजनों ने शाम करीब पांच बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बाबत एसओ वीरेंद्र तिवारी का कहना है कि घटना की सूचना मिली थी लेकिन परिजनों की ओर से कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया।
विज्ञापन


 इस वजह से मृतका के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। सीओ लालगंज सीताराम ने बताया कि देर शाम बाहर से लौटे तो मामले की जानकारी हुई। पता चला है कि शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। वैसे घटना इत्तफाक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें