फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र को गोली मारी, लूटपाट

Sun, 11 Jan 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल मोहल्ला ढका निवासी इम्तियाज ने बताया कि वे और उनका पुत्र ठेला लगाकर फलों की बिक्री करते हैं। शनिवार की रात वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर में सो रहे थे, जबकि पुत्र इश्तियाक बरामदे में लेटा था। रात करीब 12.30 बजे आठ-दस बदमाश नहर किनारे स्थित मकान की दीवार कूदकर घर मेें घुस आए और पुत्र को घेर लिया। बदमाशों ने इश्तियाक से बिक्री के रुपये मांगे। बताते हैं कि इश्तियाक एक बदमाश से भिड़ गया। तो दूसरे बदमाश ने उसेेगोली मार दी, गोली उसके दाहिने कंधे में लगी। वो गिर गया। बदमाशों ने उसके पास रखी 11 हजार की नगदी लूट ली। फायर की आवाज सुनकर वह कमरे से बाहर निकले, तो बदमाशों ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली उने पेट में लगी। पिता-पुत्र को घायल करने के बाद बदमाश मेन गेट खोलकर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ धारा 459 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जैकेट और टॉर्च छूटी
घर में घुसने के दौरान एक बदमाश से इश्तियाक भिड़ गया। तभी उसकी जैकेट और टॉर्च वहीं छूट गई। घरवालों ने ये दोनों सामान पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें