फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सशस्त्र बदमाशों का दो घरों पर धावा, लूटपाट

Tue, 06 Jan 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर में रात बदमाशों ने बारिश और सरताज के घरों को निशाना बनाया। वारिस ने बताया कि रात करीब दो बजे चार सशस्त्र बदमाश उसके घर घुस आए। बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उसे और उसके बुजुर्ग पिता को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने उसे और उसके पिता को कपड़े से बांध दिया। विरोध पर बदमाशों ने पिटाई की। बदमाश उसके घर से बारह सौ रुपये, बर्तन और कपड़े लूट ले गए। बदमाशों ने पड़ोस में ही होने की बात कहकर शोर न मचाने की धमकी दी। वारिस के पड़ोसी सरताज ने बताया कि घर मेें घुसे बदमाशों ने थप्पड़ों से पिटाई कर शोर करने पर जान से मारने की धमकी देकर डेढ़ हजार रुपये व बर्तन लूट लिए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर नगर चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह घटना स्थल का निरीक्षण कर पूछताछ की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

पहले पड़ोसी के घर हुई थी घटना
पूरनपुर। सरताज के पड़ोसी कमल हसन के घर पांच दिन पहले रात को चार सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की थी।  तब सरताज की पत्नी जन्नती ने आहट पर शोर-शराबा किया था। सरताज ने बताया कि रात बदमाश उस दिन शोर-शराबा करने की बात कहकर भी धमका रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें