फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकर से सोना गायब होने के मामले की जांच ठप

Wed, 28 Sep 2016 11:31 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंजाब एंड सिंध बैंक के दो लॉकर से रहस्यमय ढंग से 75 तोला सोने के जेवरात गायब होने के मामले की जांच में अब पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। पहले बैंक प्रबंधन से रिपोर्ट मिलने में देरी का बहाना बनाकर पुलिस अफसर टालमटोल करते रहे, लेकिन अब पुलिस ने ही मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
विज्ञापन

एकता नगर कॉलोनी निवासी व्यापारी नेता अमनदीप सिंह जौली की मां जसप्रीत कौर के  गैस चौराहा स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के लॉकर से 11 अगस्त को 25 तोला सोने के जेवरात गायब हो गए थे। इसके ठीक पांच दिन बाद अशोक कॉलोनी निवासी डॉक्टर विपिन साहनी की मां सुदेश साहनी के इसी बैंक के लॉकर से 50 तोला सोने के जेवरात रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। दोनों मामलों की सुनगढ़ी थाने में बैंक प्रबंधक समेत पूरेे स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुरूआत में तो पुलिस ने बड़े-बड़े दावे किए। कभी पीड़ित की कहानी को झुठलाया तो कभी बैंक प्रबंधन पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ा। इसके बाद विवेचक मनोज त्यागी का तबादला होते ही जांच ठप हो गई। समय के साथ अफसर भी वारदात को भूल गए। पुुलिस अफसर बैंक प्रबंधन से मिली रिपोर्ट में ही खामियां गिनाकर अपनी साख बचाने में जुुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें