फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

Sat, 08 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके एक रिश्तेदार ने छह माह तक शारीरिक संबंध बनाए। जब किशोरी व उसके परिवार वालों ने शादी का दवाब बनाया तो आरोपी ने मारपीट की। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव के मजदूर ने तहरीर दे कर बताया कि एक साल से गांव के ही उनके रिश्तेदार हसीब अहमद का घर आना-जाना था। इस दौरान उसने उनकी 17 वर्षीय पुत्री को प्रेमजाल में फंसा लिया। साथ ही शादी का झांसा देकर छह माह तक शारीरिक संबंध भी बनाए। 12 सिंतबर को परिवार वालों ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने मारपीट शुरू कर दी और शादी से भी इनकार कर दिया। यह भी कहा कि यदि वे दोबारा उनके घर आएंगे तो जान से मारे जाएंगे। पीड़ित ने आरोपी से जान को खतरा जताते हुए नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ जहानाबाद जितेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी हसीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है, आरोपी के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें