पिता के साथ पेट दर्द की दवा लेने गई थाना जहॉनाबाद के एक गांव की 15
वर्षीय किशोरी ने क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर पर नशे का इंजेक्शन लगाकर
दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी परिवार वालों और तमाम
ग्रामीणों के साथ पुलिस लाइन पहुंची और एसपी को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज
कराने की मांग की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी झोलाछाप के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना जहॉनाबाद क्षेत्र के एक व्यक्ति कई
ग्रामीणों के साथ 15 वर्षीय बेटी को लेकर एसपी से मिला और तहरीर दी। उसने
बताया कि 26 जुलाई 15 को उसकी बेटी के पेट में दर्द हुआ। इस पर वह उसे लेकर
इसी थाना क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर मोहम्मद यासीन के पास गया। आरोपी
का मेडिकल स्टोर भी है। आरोप है कि झोलाछाप ने पुत्री को देखने के बाद कहा
कि इसे इंजेक्शन लगाने होंगे। उसे (पिता) को बाहर बैठा दिया और पुत्री को
अंदर ले जाकर नशीला इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि बेहोश होने पर पुत्री के
साथ दुराचार किया।
होश आने पर आत्मग्लानि और शर्म के मारे पुत्री ने
कुछ नहीं बताया और घर चलने को कहा। जिस पर वे उसे घर ले आए। 16 अगस्त को जब
बेटी की दोबारा तबियत खराब हुई और उसे उसी झोलाछाप के पास चलने के लिए कहा
तो उसने दुराचार होने की बात बताई। जब उन्होंने झोलाछाप से नाराजगी जताई
तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार देने की धमकी दी। उन्होंने 18
अगस्त को घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
एसपी
ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश
एसओ को दिए। एसओ ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल
परीक्षण के लिए भेजा है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की स्लाइड
बनाई गई है। स्लाइड की जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
00
पीड़िता
तमाम ग्रामीणों के साथ आई थी। उसके पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज
कराई गई है। जांच में यदि आरोप सही मिलते हैं तो आरोपी को गिरफ्तार किया
जाएगा।
जेके शाही, एसपी