फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से हैवानियत

Sat, 25 Mar 2017 10:08 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटी बहन के साथ खेत में शौच के लिए गई पांच साल बच्ची को एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। लहूलुहान हालत में घर पहुंची बच्ची से पूरी घटना जानने के बाद परिवार वालों ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी पांच साल की पुत्री गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो की छात्रा है। शुक्रवार देर शाम वह खेत पर गए हुए थे। पत्नी घर पर खाना बना रही थी। इस बीच बच्ची अपनी चार वर्षीय छोटी बहन के साथ मकान से दो सौ मीटर दूर खेत में शौच करने गई। बताया जाता है कि वहां पहले से मौजूद अज्ञात युवक ने बालिका को दबोच लिया और खेत में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद डरा धमका कर भाग निकला। खून से लथपथ हालत में रोती बिलखती हुई बच्ची घर पहुंची। परिवार वालों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी। जिसे सुनकर परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना दिए जाने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में थानाध्यक्ष इंद्र सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पीड़ित परिवार से पूरे मामले की जानकारी की। इसके बाद पीड़ित बच्ची को महिला पुलिस के साथ मेडिकल के लिए ले जाया गया, उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती भी कर लिया गया। दूसरे दिन शनिवार सुबह पिता से तहरीर मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित बच्ची आरोपी के सामने आने पर पहचान लेने की बात कह रही है। इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर उससे बातचीत कर आरोपी के बारे में जानकारी की जाएगी। जहानाबाद पुलिस ग्रामीणों से संपर्क कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निशांक शर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें