गांव भूड़ा मंगरासा
निवासी रामबहादुर बदायूं जिले में हेड कांस्टेबल पर पर तैनात है। उनके
पुत्र देवेंद्र ने बताया कि छत के सहारे चोर घर के अंदर घुस आए और कमरे के
अंदर में रखे 22 हजार रुपये, चार चांदी सिक्के, पांच साड़ी, एक सिलेंडर
चोरी कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने कूछ दूरी पर स्थित भोला शंकर के घर
को अपना निशाना बनाया। चोर यहां से ढाई किलोग्राम चांदी, चार तोला सोना
चोरी कर ले गए। इसके बाद उमा चरन के घर घुसकर दो जोड़ी पाजेब, आधा तोला
सोने के कुंडल, नौ हजार रुपये व पड़ोसी बीमा एजेंट छत्रपाल के घर से चोर
सोने के कुंडल व कमरपेटी चोरी कर ले गए।
एक ही रात चार वारदातों से गांव
में दहशत व्याप्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना
किया। चारों घटनाओं की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।