फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के चक्कर में लगाया  किशोरी से रेप का आरोप

Tue, 10 May 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 रुपये के लेनदेन के चक्कर में एक सफाई कर्मचारी ने दो युवकों पर नाबलिग बेटी से दुराचार करने का आरोप लगा दिया। शिकायत मिलने पर एएसपी ने सीओ सिटी से मामले की जांच कराई, जिसमें पूरा मामला फर्जी साबित हो गया। घटना के चलते देर रात तक पुलिस महकमे में खलबली मची रही। 
विज्ञापन

जिला पंचायत विभाग में कार्यरत शहर के एक सफाईकर्मी ने सोमवार रात ठेका चौकी पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया गया कि मोहल्ला देशनगर निवासी दो युवकों ने स्कूल से घर आते वक्त उसकी बारह वर्षीय बेटी को नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बाइक पर बैठाकर माला जंगल ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। शिकायत मिलते ही पुलिस के होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान ठेका चौकी पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठे। पीड़ित किशोरी को बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में चौकी पर आरोपी युवक के पास बैठाए रखा गया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी मौके से नदारद रहे। इसकी जानकारी लगने पर एएसपी विकास कुमार वैद्य ने सीओ सिटी को जांच के लिए मौके पर भेजा। दोनों पक्षों से बातचीत की गई। जिसमें किशोरी के बयान बार-बार बदलते रहे। घरवाले भी तहरीर में लिखी कहानी से भटकते दिखाई दिए। उधर, आरोपी पक्ष रुपये के लेनदेन में झूठा फंसाने की बात कहता रहा। जिस पर पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। देर रात अफसरों ने दोनों पक्षों से सख्ती से बातचीत की, जिसमें मामला फर्जी साबित हो गया। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। उधर, अधिकारियों ने ठेका चौकी पुलिस पर घटना को काफी देर तक अफसरों के संज्ञान में न लाने पर नाराजगी जताई। चौकी प्रभारी रंजीत सिंह को दुबारा ऐसी लापरवाही न करने की हिदायत दी गई है। 


मामला पूरी तरह से फर्जी निकला है। जिस युवक पर आरोप लगाया जा रहा था उससे रुपये का लेनदेन था। सीमेंट के उधार किए गए साढ़े चार हजार रुपये मांगने पर सफाईकर्मी ने दुराचार की कहानी रच दी। ताकि उधार किए पैसे वापस न देना पड़ें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- निर्मल कुमार विष्ट, सीओ सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें