फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बक्से के अंदर शोला बनी विवाहिता, मौत

Sun, 03 Jan 2016 10:14 PM IST
Bisalpur
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अमृताखास में लोहे के बक्से के अंदर 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्धहालात में जलकर मौत हो गई। ससुर का कहना है कि जिस समय घटना हुई वह खेत पर गए थे। उनकी पत्नी भी गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के घर गई थी। घर से जब धुआं उठा तो आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी दी। जब सास-ससुर मौके पर पहुंचे और बक्सा खोला तो विवाहिता मृत अवस्था में मिली। सूचना पर नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति सहित तीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव अमृताखास निवासी हेमराज ने बताया कि उनके पुत्र सोहनलाल की शादी इसी कोतवाली के गांव जसोली निवासी हरद्वारी लाल की पुत्री 25 वर्षीय रिंकी के साथ वर्ष 2008 में हुई थी। बेटा सोहनलाल राजमिस्त्री हैं। वह दिल्ली में रहकर काम करता है। सोहनलाल आठ दिन पहले घर आया था। रविवार सुबह वह दिल्ली चला गया। वह दोपहर करीब एक बजे खेत पर चले गए। पत्नी सोमवती घर पर थी। उनके जाने के कुछ देर बाद पत्नी सोमवती गांव में ही एक रिश्तेदार के घर चली गईं।
घर पर पुत्रवधू रिंकी और उसके दो बेटे चार वर्षीय बनवारी और दो वर्षीय भूरा थे। करीब ढाई बजे लोगों ने उन्हें घर के अंदर आग लगने की जानकारी दी थी। तब वह और उनकी पत्नी घर पहुंचे तो देखा दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। घर के अंदर रखे बक्से से धुआं उठ रहा था। बक्शा खोला तो पुत्रवधू जली हुई अवस्था में मिली। उनका कहना है कि आग कैसे लगी इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

उधर मृतका के पिता हरद्वारी लाल कश्यप ने पति और सास-ससुर पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने और मिट्टी का तेल डालकर पुत्री को जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। सूचना पर नायब तहसीलदार के साथ पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिवार वालों से घटना के बाबत जानकारी ली।
प्रभारी कोतवाल केपी सिंह यादव ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी ससुर और सास को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें