फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर ससुरालियों का तेजाब से हमला

Sun, 16 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पति से विवाद के चलते एक महिला से उसके देवर ने छेड़छाड़ की। उसका आरोप है कि ससुराल के अन्य सदस्यों ने भी उससे मारपीट की, शरीर पर तेजाब फेंका और घर से निकाल दिया। पीड़ित ने सीओ सिटी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कराया जा रहा है। खटीमा (उत्तराखंड) की रहने वाली एक महिला ने सीओ सिटी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले न्यूरिया के मोहल्ला तिगड़ी में हुई थी। उसका 14 साल का बेटा है। शादी के बाद वह अपने पति के साथ आस्ट्रेलिया जाकर रहने लगी। वहां पति के नाइट क्लब जाने की बात पर कई बार दंपति के बीच विवाद हुआ। इससे पति ने बेटे समेत महिला को न्यूरिया भेज दिया। इसके बाद महिला का पति खुद भी न्यूरिया चला आया। हालांकि बाद में यहां से न्यूजीलैंड जाने की बात कहकर दुबारा चला गया। पति कई महीने तक घर नहीं लौटा तो महिला अपने मायके जाकर रहने लगी। उसने पति से कई बार बातचीत करनी चाही, लेकिन उसने तलाक देने की बात कहकर टाल दिया। जबकि दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। 12 दिन पहले अपने बेटे समेत महिला ससुराल गई। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे देखकर तंज कसना शुरू कर दिया। 12 अप्रैल को देर रात देवर महिला के कमरे में पहुंचा छेड़छाड़ की। पति से सुलह कराने का लालच देकर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला से अश्लील हरकतें भी कीं। दो दिन बाद यानी 14 अप्रैल की शाम ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट की और तेजाब से हमला किया। इसमें महिला की पीठ व पैर का हिस्सा झुलस गया। एसिड से हमला करने के बाद आरोपियों ने पीड़ित घर के बाहर निकाल दिया। मामले में देर शाम न्यूरिया थाने में विवाहिता की तहरीर के आधार पर देवर मकबूल, मरगूब, ननद शकीला, देवरानी परवीन और नंदोई सिराज के खिलाफ धारा 147, 326ए, 354, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर उसको मेडिकल के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया एसिड अटैक का मामला लग रहा है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद की जानकारी मिली है। जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- निशांक शर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें