फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता सहित 16 नामजद, 10 अज्ञात पर रिपोर्ट

Sun, 16 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब की दुकान हटवाने को लेकर प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। शराब की दुकान के सेल्समैन की तहरीर पर भाजपा नेता त्रिभुवन शर्मा समेत 16 नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज कर मारपीट करने, धमकाने, तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मोहल्ला कायस्थान जायसवाल कालोनी में मां काली के मंदिर के समीप शराब की दुकान के विरोध में शुक्रवार को दर्जनों की संख्या में एकत्र हुए लोगों ने प्रदर्शन किया था। जाम लगाकर नारेबाजी की गई थी। बंद दुकान के शटर पर भी कुछ लोगों ने डंडे चलाए थे। शनिवार को दुकान के सेल्स मैन आदेश कुमार की ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाई की है। प्रभारी कोतवाल योगेंद्र कृष्ण नरायन ने बताया कि तहरीर के आधार पर त्रिभुवन शर्मा, जगन्नाथ, रामकृष्ण, रामपाल गंगवार, सुरेश, मातादीन, राकेश, रामकुमार, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, निर्मला, प्रमोद, सुखवीर, राकेश, महेश रस्तोगी और दस अज्ञात के खिलाफ बलवा, गाली-गलौज कर मारपीट कर धमकाने, तोड़फोड़ करने की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना नगर चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें