फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दुकान में नकब लगाकर उड़ाई नकदी, दो में कोशिश

Sat, 31 Dec 2016 11:18 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
चाोरी
विज्ञापन
 एक माह पूर्व फार्मर अनिल कुमार सिंह के बंद मकान से आठ लाख की चोरी का खुलासा नहीं हो पाया कि, चोरों ने पुलिस चौकी के चंद कदम की दूरी पर दस्तक दे डाली। एक कपड़े की दुकान में नकब लगाकर चोर तीन हजार रुपये की नकदी व सामान समेट ले गए। वहीं दो दुकानों में वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। 
विज्ञापन

कस्बा मझोला के निवासी सतीश अग्रवाल की कपड़े की दुकान को बृहस्पतिवार/शुक्रवार की रात चोरों ने निशाने पर ले लिया। दुकान के पिछले हिस्से में नकब लगाकर चोर भीतर घुस आए। जिसके बाद गल्ले में रखी तीन हजार रुपये की नकदी व कपड़े चोरी कर ले गए। इधर कुछ ही दूर पर स्थित चेयरमैन अजय गोयल के चाचा सियाराम गोयल की किराने की दुकान में भी नकब लगाया। भिंडारा रोड पर बंटी जिंदल की मोबाइल की दुकान में भी घुसने की कोशिश की गई। हालांकि दोनों जगह वारदात को अंजाम देने में असफल रहे। शनिवार सुबह दुकान पहुंचने पर इसकी जानकारी हुई, तो व्यापारियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मझोला पुलिस भी मौके पर आ गई। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। जिसके बाद जल्द खुलासे के रटेरटाए बयान देकर लौट गई। व्यापारियों ने पुलिस स्टाफ में कमी व गश्त में बरती जा रही लापरवाही को घटनाओं का जिम्मेदार ठहराते हुए अफसरों से सख्ती करने की मांग की है। चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौका मुआयना कर जानकारी की गई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें