दो दिवसीय दौरे पर आए आईजी विजय मीणा ने पुलिस अधिकारियों की बैठक की।
उन्होंने जिले में बढ़ते अपराधों पर नाराजगी व्यक्त कर हुए थानाध्यक्षों को
फटकार लगाई, साथ ही चोरियों के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
बुधवार
दोपहर में पुलिस लाइन पहुंचने पर गारद ने आईजी को सलामी दी। इसके बाद
उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली।
आईजी ने पिछले दिनों शहर सहित जिले में निकाले गए जुलूस को शांतिपूर्ण
संपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अपराध समीक्षा में जिले में बढ़ती
हत्याएं और चोरी की घटनाओं पर उन्होंने अलर्ट रहने के निर्देश दिए और रात
गश्त पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई। आईजी ने कहा कि पुलिस अधिकारी
क्षेत्र के साथ अपने अधीनस्थों पर भी निगाह रखें। कभी कभार पुलिस के लोगों
के कारण ही महकमे की काफी बदनामी होती है, इससे बचने का प्रयास करना चाहिए।
नवरात्र पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम रखने और इसकी तैयारी पहले से करने के
निर्देश आईजी ने सीओ व थाना प्रभारियों को दिए। बैठक में एसपी जीके शाही,
एएसपी सुधीर कुमार सिंह, सीओ कौशलेंद्र सिंह पुंडीर, निर्मल सिंह विष्ट,
ब्रजवीर सिंह, सुवेग सिंह सिद्धू, इंस्पेक्टर ब्रजेश सिंह, अतुल प्रधान,
डीके तिवारी, धर्मपाल सिंह, एसओ राजेंद्र सिंह, केपी सिंह, धनंजय सिंह,
संग्राम सिंह, भुवनेश गौतम सहित सभी एसओ व उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
000000
व्यापारियों से भी मिले आईजी
पुलिस
अधिकारियों की बैठक के बाद आईजी ने व्यापारियों से मुलाकात की। इस दौरान
उन्होंने शहर की छोटी-छोटी घटनाएं और संदिग्ध लोगों के दिखने पर पुलिस को
सूचना देकर सहयोग करने की अपील की, साथ ही शहर में सुरक्षा को और मजबूत
करने को सुझाव मांगे। उन्होंने व्यापारियों को हर तरह की सुरक्षा का वायदा
भी किया।
जहरखुरानी पर लगेगा प्रभावी अंकुश
आईजी विजय मीणा ने कहा कि जहरखुरानी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस पर
प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र
में पीड़ित मिलता है, उसी क्षेत्र के थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। दो
दिवसीय दौरे पर आए आईजी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक में पत्रकारों से
बातचीत में कहा कि यात्रा के दौरान जहरखुरान गिरोह अक्सर यात्रियों को अपना
शिकार बना लेते हैं। इसके लिए बसों, बस स्टेंड और रेलवे स्टेशन के आसपास
निगरानी रखी जाएगी। गौवंशीय पशुओं की तस्करी के मामले में आईजी ने कहा कि
पर अंकुश लगा है और इस तरह की घटनाओं में लिप्त पाए जाने वालों पर गुंडा
एक्ट की कार्रवाई भी की जाएगी। वार्ता के समय एसपी जीके शाही भी मौजूद रहे।