फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े मकान से डेढ़ लाख की चोरी

Sat, 04 Apr 2015 11:30 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सटे गांव नौगवा पकड़िया निवासी रमेश सिंह के बंद पड़े घर में चोर मेन गेट पर लगी ग्रिल विहीन खिड़की से अंदर घुस गए और नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। घटना की तहरीर गृहस्वामी की पत्नी रमा ने आसाम चौकी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव नौगवां पकड़िया निवासी रमा ने बताया कि उनके पति आगार में काम करते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। शुक्रवार की शाम को वह मंडी समिति में रह रहे अपने सास-ससुर के मकान पर गई थी। इसी बीच चोर मुख्य गेट पर ग्रिल विहीन लगी खिड़की से घर में घुस गए और कमरों को खंगाल लिया। घटना की जानकारी सुबह घर पहुंचने पर हुई। मेन गेट का ताला खोलकर जब वह घर के अंदर पहुंची तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी की सूचना पर आसपास के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। चोर घर में रखी 25 हजार की नगदी, दो तोले की एक सोने की चेन, एक बिछुआ, पांच जोड़ी पायल, अंगूठी, पीतल व फूल के बर्तन समेत करीब डेढ़ लाख रूपये का सामान चोरी कर ले गए। गृहस्वामी की पत्नी ने घटना की तहरीर आसाम चौकी पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। चौकी इंचार्ज से जानकारी कर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें