फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने ग्राम प्रधान को पीटा, नगदी छीनी

Thu, 11 Aug 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंाच हजार रुपये न देने पर एक हिस्ट्रीशीटर ने ग्राम प्रधान की पिटाई लगा दी। उसके परिवारीजनों को भी धमकाया गया। इस दौरान बीस हजार रुपये की नगदी भी छीन लेने का आरोप है। गजरौला पुलिस को तहरीर देने के बाद ग्राम प्रधान संग आए ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने निर्देश दिए है। 
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव ढेरम मड़रिया के निवासी ग्राम प्रधान छेदालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र का एक हिस्ट्रीशीटर जो कि वर्तमान समय में पीलीभीत में काशीराम आवास में रहता है। पिछले कई दिनों से पांच हजार की रंगदारी मांग रहा था। नौ अगस्त को सरकारी कार्य से मरौरी विकास खंड गया था। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने यहां प्रधान से 20 हजार रूपये की नगदी छीन ली। शिकायत करने पर घर वालों का कत्ल करने की धमकी देकर भाग गया। इसके बाद गुरूवार सुबह रास्ते में घेरकर मारपीट की गई। गजरौला पुलिस को  तहरीर देने के बाद पीड़ित ने एसपी से मुलाकात कर हिस्ट्रीशीटर पर कार्रवाई की मांग की । एसपी ने जांच कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें