फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेम कुमार की हुई थी स्वाभाविक मौत

Sat, 30 Jan 2016 10:47 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के इंदिरापुरम निवासी 17 वर्षीय हेम कुमार की मौत स्वाभाविक हुई थी। इसकी पुष्टि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई है, लेकिन अन्य कारणों को जानने के लिए डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

बतादें कि लखनऊ के एक कोल्ड ड्रिंक्स कारोबारी सौरभ सिंह गुरुवार की रात शहर के एक होटल में अपने नौकर हेम कुमार के साथ ठहरे थे। शुक्रवार की सुबह बाथरूम गया हेम कुमार वापस नहीं निकला। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो मालिक सौरभ सिंह ने इसकी जानकारी होटल कर्मचारियों को दी। होटल के कर्मचारियों ने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला। तब मालिक सौरभ सिंह उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतुल प्रधान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेम कुमार की स्वाभाविक मौत होना बताया गया है, फिर भी डॉक्टरों ने अन्य कारणों को जानने के लिए बिसरा सुरक्षित किया है। बिसरा को शीघ्र ही जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें