फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों से भिड़ गया भाजपा नेता का भाई

Sat, 18 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे पुलिस वाले
विज्ञापन

- तल्खी दिखाकर पुलिस को जाने का दे दिया ऑर्डर 
- सूचना पर पहुंचे अतिरिक्त फोर्स ने सख्ती से निपटाया विवाद 
- शहर के मुख्य बाजार में घटित वारदात से मचा हड़कंप 
 शिकायत पर जांच करने के लिए गए कथित भाजपा नेता की दुकान पर गए सिपाहियों से ही अभद्रता कर दी गई। आरोपी के भाई ने सिपाहियों पर नेतागीरी का रौब झाड़ना शुरू कर दिया। अभद्रता करते हुए जाने तक को कह दिया। काफी भीड़ इकट्ठा होने पर सुनगढ़ी थान से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों को सुनकर मामला शांत कराया जा सका। मुख्य बाजार में घटित वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

बता दें कि खुद को भाजपा का नेता बताने वाले एक युवक की बिजली उपकरणों की दुकान मुख्य बाजार में है। कुछ दिन पहले एक युवक ने वहां से एक बैटरी खरीदी थी, जो कि वारंटी पीरियड में खराब हो गई। शुक्रवार शाम को वह बैटरी बदलवाने के लिए दुकान पर पहुंचा। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। व्यापारी के जवाब से असंतुष्ट होकर युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी। जिस पर सुनगढ़ी पुलिस की पवन मोबाइल पर तैनात दो सिपाही मौके पर जांच करने पहुंच गए। पुलिस के आते ही आरोपी के भाई का पारा चढ़ गया। इसे गलत बताते हुए हंगामा कर दिया। सिपाहियों से भिड़ गया और जाने को कह दिया। हंगामा सुनकर आसपास के तमाम लोग जमा हो गए। सिपाहियों ने इसकी सूचना वायरलैस से थाने में कर दी, जिस पर एसआई राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। दुकानदार पहले तो दरोगा के आने पर भी शांत नहीं हुआ, लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनकर मामला शांत करा दिया। कस्बा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि सिपाहियों से सूचना मिलने पर मौके पर गया था, जिसमें दोनों को सुनकर सख्ती से शांत करा दिया। अंत में बैटरी बदलने की बात पर समझौता हो सका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें