फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग करने वाले की नहीं हुई गिरफ्तारी

Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
विज्ञापन
Gun - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिव सैनिकों के जुलूस के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला 
विज्ञापन

नए पदाधिकारी की नियुक्ति के दौरान निकाले गए जुलूस में तमंचे से हर्ष फायरिंग करने वालों की फोटो के साथ ही मकान की जानकारी होने के बाद भी पुलिस धरपकड़ नहीं कर सकी है। तमंचा लेकर फोटो में दिखाई दे रहे युवक का नाम भी पुलिस नहीं बता पा रही है। इससे अफसरों की ओर से किए जा रहे सख्त कार्रवाई के दावे हवा हवाई साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन

शुक्रवार को शिवसेना के जिला प्रभारी पद पर दीपक वर्मा की नियुक्ति होने पर शहर में शिवसैनिकों ने जुलूस निकाला था। सुनहरी मस्जिद चौराहा के पास जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने तमंचे से हर्ष फायरिंग की थी। देर शाम सीओ सिटी अनुराग दर्शन के निर्देश पर कोतवाली थाने में इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस के पास फायरिंग करने वाले युवक की फोटो भी है। उसके मोहल्ला आसफजान के निवासी होने की बात भी कही जा रही है, लेकिन 24 घंटे बाद भी पुलिस उसका नाम नहीं पता कर सकी है। इधर शिवसैनिकों पर दर्ज किए गए मुकदमे को लेकर दूसरे दिन कोतवाली पुलिस पर सिफारिशियों के फोन भी घनघनाते रहे। कोतवाल इंद्र सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग करने वाला युवक मोहल्ला आसफजान का है, इसकी जानकारी हुई है। फोटो के आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें