फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त बाइक से मांस बरामद होने पर भीड़ ने लगाई आग

Sat, 24 Dec 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बीसलपुर।
विज्ञापन
मांस बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस, मांस जांच के लिए भेजा 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रसयाखानपुर गांव के पास हुई वारदात, केस दर्ज 
हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक से मांस बरामद होने पर आसपास के लोग गुस्सा गए। गोमांस होने की आशंका पर भीड़ ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाकर बाइक को कब्जे में ले लिया। बाद में मांस को जांच के लिए भेज दिया गया है। इधर कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

शनिवार सुबह रसयाखानपुर की ओर से आ रहे दो बाइक सवार उगनपुर-अमृताखास गांव के बीच ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इसके बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। इस बीच घायल युवक के फोन करने पर उसके साथी आ गए और उसको ले गए। बाइक मौके पर ही छोड़ दी। क्षतिग्रस्त बाइक को लावारिस हालत में देख आसपास के लोग जमा हो गए। इस बीच लोगों की नजर बाइक पर थैले में रखे मांस पर गई। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया। गोमांस होने की आशंका पर गुस्साए लोगों ने बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाल एसके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि तब तक आगजनी कर भीड़ जा चुकी थी। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई। करीब 25 किलोग्राम मांस मिलने पर सीओ डॉ.नरेंद्र सिंह को भी मौके पर बुला लिया गया। टीम ने बरामद मांस को कब्जे में लिया। पुलिस बाइक लेकर कोतवाली आ गई। इसके बाद अधिकारियों के दिशानिर्देश पर कानूनी कार्रवाई की गई है। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि बाइक नंबर के आधार पर उसके स्वामी पर गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा बाइक को आग लगाने के मामले में भी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामद मांस को जांच के लिए मथुरा स्थिति प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें