फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी के चंद घंटे बाद विवाहिता की मौत पर हंगामा

Sat, 08 Apr 2017 09:07 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 डिलीवरी के चंद घंटे बाद महिला की मौत के बाद परिवारीजनों ने सीएचसी स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

जहानाबाद के मिसरन टोला की रहने वाली ललका देवी (22) पुत्री नन्हेलाल की शादी एक साल पहले गौनेरा गांव के किसान मोहनलाल से हुई थी। गर्भवती हालत में बृहस्पतिवार को ललका देवी को सीएचसी जहानाबाद भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार दोपहर करीब पौने बारह बजे उसने एक बेटे को जन्म दिया। देर रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर उसको जिला महिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के परिवार वालों का आरोप है कि डिलीवरी के बाद से ललका देवी को दर्द की शिकातय थी, लेकिन सीएचसी स्टाफ ने कोई सुध नहीं ली। आरोप है कि विवाहिता के मरने के बाद उसको खुद को बचाने के लिए जिंदा बता रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने शनिवार को जहानाबाद पुलिस से मामले की शिकायत कर सीएचसी स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर जहानाबाद इंद्र सिंह ने बताया कि मौखिक शिकायत के आधार पर शव कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। परिवारीजनों से तहरीर मिलने पर मामले में जांच कर निष्पक्ष सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें