काटने के लिए ले जाए जा रहे नौ गौवंशीय पशु बरामद कर पुलिस ने गहलुइया निवासी गौस मोहम्मद और कफील को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि गौवंशीय पशुओं को काटने के लिए ले जाने की सूचना पर घेराबंदी कराई गई। हरीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पहाड़पुर के समीप से क्रूरता पूर्वक मारते पीटते वध को ले जाए जा रहे नौ गौवंशीय पशुओं को बरामद कर पुलिस ने गांव गहलुइया निवासी गौस मोहम्मद और कफील अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दरोगा शेरी राम टम्टा की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बरामद पशुओं को देवीपुरा गौशाला भेजा गया है।