पलिया कलां से चोरी कर बिक्री के लिए नेपाल ले जाई जा रही बाइक को पुलिस ने चेकिंग के दौरान नेपाल बार्डर से बरामद कर लिया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाइक को लावारिस में दाखिल किया है।
कंबोजनगर पुलिस चौकी प्रभारी पुष्कर राज गंगवार ने बताया कि वह बुधवार को नेपाल बार्डर पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने पुलिस को देखकर बाइक छोड़ दी और भाग निकला। पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर जब जांच की तो बाइक खीरी जिले की कोतवाली गौरीफंटा के गांव वनकटी निवासी अमरपाल सिंह की निकली। उन्होंने बताया कि बाइक स्वामी अमर पाल हजारा के गांधीनगर में सफाई कर्मचारी है और पलियाकलां में किराए के मकान में रहता है। नौ अप्रैल को उसकी बाइक पलिया बाजार से चोरी हो गई थी।