फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

Mon, 25 Jul 2016 12:18 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
fire
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव कितनापुर निवासी असलम की परचून की दुकान में शनिवार की रात कुछ लोगों ने आग लगा दी। आग से दुकान में रखा करीब डेढ़ लाख से अधिक सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन

गांव कितनापुर निवासी असलम ने बताया कि घर के अगले हिस्से में उनकी किराने की दुकान है। गांव के कुछ लोग अक्सर दुकान बंद होने के बाद सामान लेने आते हैं। असलम ने उन्हें सुझाव दिया कि वे लोग दुकान बंद होने से पहले ही सामान खरीद लें। यह सुझाव देर रात सौदा लेने आने वालों को काफी नागवार गुजरा और वे उससे रंजिश मानने लगे। इसी रंजिश के तहत उन लोगों ने शनिवार की रात लगभग डेढ़ बजे केरोसिन झिड़क कर दुकान में आग लगा दी। आग लगने का अहसास होने पर असलम बाहर निकल कर आया, तभी आग लगाने वाले भाग गए। असलम ने आग की रोशनी में आग लगाने वाले चारों लोगों को पहचान लिया। असलम ने मोहल्ले वालों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया और रात में ही कोतवाली आकर आगजनी की नामजद तहरीर दे दी। पुलिस ने रात में ही मौका मुआयना कर लिया और आरोपियों के घर दबिश दी और एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। तीन आरोपी हत्थे नहीं चढ़े। सूचना के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। हलका दरोगा रघुनंदन ङ्क्षसह  ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर में दुकानदार ने आग में लगभग डेढ़ लाख का सामान जलने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें