फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से घर जा रहे सराफ  से नौ लाख का माल लूटा

Sun, 06 Mar 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
लूट - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
थाना माधोटांडा क्षेत्र में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे सराफा व्यापारी नगर के मोहल्ला कायस्थान जायसवाल कॉलोनी निवासी सुरेश रस्तोगी को तीन बाइक पर सवार छह डकैतों ने तमंचों के बल पर रोक लिया और उनसे लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर लोहे की राड से पिटाई कर घायल बुरी तरह घायल कर दिया। इसके बाद डकैत उनकी बाइक, पास में मौजूद दस हजार रुपये के अलावा दो सौ ग्राम सोना और आठ किलो चांदी से भरा थैला लूट ले गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के माध्यम से घायल व्यापारी को सीएचसी लाया गया। बाद में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

घटना रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। मोहल्ला कायस्थान निवासी सराफा सुरेश रस्तोगी की कस्बा कलीनगर में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। व्यापारी सुरेश रस्तोगी ने बताया कि कलीनगर में बंदी न होने को लेकर रविवार शाम को दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। माधोटांडा थाना क्षेत्र में गांव देवीपुर मोड़ के समीप पीछे से तीन बाइक पर सवार होकर आए छह डकैतों ने उसकी बाइक को ओवरटेक किया और तमंचा लगाकर उसकी बाइक रोक ली। माजरा समझने के साथ जैसे ही उन्होंने विरोध की कोशिश की उससे पहले ही बदमाशों ने लोहे ही राड से पिटाई शुरू कर दी, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद एक बदमाश ने उनके ऊपर तमंचा तान दिया अन्य बदमाशों ने उनकी नई बाइक, जेब से दस हजार रुपये और आभूषणों से भरा थैला लूट लिया। थैला में आठ किलोग्राम चांदी और दो सौ ग्राम सोने के आभूषण थे। व्यापारी ने बताया कि बदमाश घटना को अंजाम देकर बाइक पर सवार होकर वापस कलीनगर की ओर भाग गए। कुछ देर बाद एकत्र हुए राहगीरों ने उन्हें सड़क पर घायल पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से घायल व्यापारी को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर व्यापारी को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

घटना को गंभीरता से नहीं लिया पुलिस ने
सरेशाम सराफा व्यापारी से हुई लूट की घटना को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। घटना स्थल पर एकत्र हुए कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। अगर पुलिस घटना को गंभीरता से लेकर चेकिंग करती तो बाइक सवार डकैत पकड़े जा सकते थे। घटना को लेकर सराफा व्यापारियों में दहशत और रोष है। 
विज्ञापन


हेड क्वाटर पर मुल्जिमों की दबिश को आया था। दरोगा ने सराफा व्यापारी से मारपीट की घटना की जानकारी दी है। व्यापारी की टांग भी तोड़ दी गई है। व्यापारी से बात नहीं हो पाई है। दरोगा सतेंद्र सिंह को घायल व्यापारी से पूछताछ के लिए सीएचसी भेजा गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। 
- विवेक त्रिवेदी, एसओ माधोटांडा

व्यापारी की पिटाई की सूचना पर दरोगा को घटना स्थल पर भेजा गया। घटना स्थल पर पीड़ित के न मिलने पर दरोगा ने सीएचसी पहुंचकर घायल व्यापारी से जानकारी की कोशिश की। घटना में व्यापारी का पैर टूट गया है। उसके सिर और शरीर पर भी चोट थी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीएचसी में व्यापारी के मिले परिवार वालों ने दरोगा को व्यापारी से रुपये, बाइक और थैला लूटने की जानकारी दी है। व्यापारी से बातचीत नहीं हो पाई है। व्यापारी से बातचीत होने पर सही घटना की जानकारी हो सकेगी। 
विज्ञापन

- राजेश्वर सिंह, सीओ पूरनपुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें