एसपी ने अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बलात्कार के मामले में
दो आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई करने के बाद अब विभिन्न गैंगों के लीडरों
की संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई शुरू की है। संगठित गिरोह बनाकर पशु
तस्करी करने वाले देवरनियां बरेली के रिछा कस्बे के मोहल्ला गौंटिया निवासी
गैंगलीडर की अचल संपत्ति न होने पर पशु तस्करी में पकड़ा गया उसका ट्रक
पुलिस ने डीएम के आदेश पर जप्त कर लिया है।
21 दिसंबर 14 को जहानाबाद
पुलिस ने ग्राम भांगडांडी के पास प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा था।
पुलिस ने ट्रक से 37 पशु बरामद किए थे। इनमें से तीन पशु मृत अवस्था में
मिले थे। जबकि चालक व अन्य तस्कर भाग निक ले थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ
रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के दौरान बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के
कस्बा रिछा के मोहल्ला गौंटिया निवासी मोवीन और शरीफ अहमद का नाम प्रकाश
में आया था। पुलिस ने 16 फरवरी 15 को अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। 25
फरवरी 15 को सुनगढ़ी पुलिस ने 34 प्रतिबंधित पशुओं से भरा एक और ट्रक पकड़ा
था। इसमें भी विवेचना के दौरान मोवीन और शरीफ का नाम प्रकाश में आया था।
28 मार्च 15 को जहानाबाद पुलिस ने रिछा मोड़ पर एक मुठभेड़ के दौरान मोवीन
और उसके भाई तौहीद अहमद को गिरफ्तार किया था। एसपी जेके शाही ने बताया कि
विवेचना के दौरान पता चला कि गैंग लीडर मोवीन ने अपराध कर अर्जित किए गए धन
से क्रय किया और इसका पशु तस्करी में उपयोग कर अपने व गिरोह के अन्य
सदस्यों को रुपये दे रहा है। एसपी ने बताया कि उन्होंने तहसीलदार बहेड़ी से
गैंगलीडर मोवीन की अचल संपत्ति की जानकारी कराई तो राजस्व अभिलेखों में
उसके नाम कोई जमीन आदि नहीं मिली। इस पर एसपी ने 30 मई 15 को डीएम को आख्या
भेजकर ट्रक जप्त कराने की मांग की थी। डीएम ओएन सिंह के आदेश पर पुलिस ने
ट्रक को जब्त कर लिया है।
गैंगलीडर मोवीन अपराधिक इतिहास
0 मुअसं 391/2006 गौवध व पशुक्रूरता अधिनियम थाना जहॉनाबाद।
0 मुअसं 448/2008 गौवध व पशुक्रूरता अधिनियम थाना थाना पुवायां जिला शाहजहांपुर।
0 मुअसं 91/2009 गौवध व पशुक्रूरता अधिनियम थाना जहॉनाबाद।
0 मुअसं 265/2010 गौवध व पशुक्रूरता अधिनियम थाना जहॉनाबाद।
0 मुअसं 266/2010 धारा 307 थाना जहॉनाबाद।
0 मुअसं 267/2010 गौवध व पशुक्रूरता अधिनियम थाना जहॉनाबाद।
0 मुअसं 559/2012 धारा 147, 148, 436, 427 थाना देवरनियां जिला बरेली।
0 मुअसं 1865/2014 गौवध व पशुक्रूरता अधिनियम थाना जहॉनाबाद।
0 मुअसं 452/2015 गौवध व पशुक्रूरता अधिनियम थाना सुनगढ़ी।