फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजरौला खास के युवक की  संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 03 Apr 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
गांव गजरौला खास निवासी 38 वर्षीय आसाराम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कोतवाली रोड पर कोतवाली से कुछ दूरी पर उप डाकघर के समीप सड़क किनारे पड़ा पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार वालों ने किसी रंजिश आदि से इनकार किया है। 
विज्ञापन

शव की शिनाख्त रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे अपनी बहन मैका देवी के साथ सीएचसी पहुंचे गांव सुआबोझ निवासी रामभजन ने अपने बहनोई और मैका देवी के पति आसाराम के रूप में की। रामभजन ने बताया कि उसके बहनोई नशे के आदी थे। शनिवार को अपरान्ह करीब तीन बजे घर से कुछ देर बाद लौटने की जानकारी देकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। घरवालों ने पूरी रात तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार की सुबह पुलिस के एक शव बरामद करने की सूचना उन्हें मिली थी, जिस पर वह लोग सीएचसी पहुंचे और शव देखा तो वह उसके बहनोई आसाराम का निकला। आसाराम की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। उसके पत्नी के अलावा सोलह वर्षीय पुत्री रीता देवी, 14 वर्षीय पुत्र अंकित और 11 वर्षीय पुत्र संचित है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। मैका देवी ने किसी रंजिश से इनकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें