जिस दोस्त पर भरोसा था उसी दोस्त ने पल भर में जिंदगी भर के लिए दोस्ती को दागदार कर दिया। दोस्त को सामान लेने दुकान पर भेजकर आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें कीं। शोर मचाने पर जब परिवार के अन्य लोग आ गए तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी टांडा सादात नवाबगंज निवासी असलम से दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। शनिवार की शाम सात बजे असलम उनके घर आया। थोड़ी देर बाद असलम ने उसे रुपये देकर सामान लाने के लिए भेज दिया। उसके घर के बाहर निकलते ही असलम ने उसकी पत्नी को दबोच लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पत्नी के विरोध करने और शोरशराबा होने पर मां, बहन और भाई मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की और भाग निकला। एसओ दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि आरोपी असलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।